{"_id":"69ebd0a693298acc4d07e0cf","slug":"various-roads-will-be-renovated-with-an-investment-of-rs-67-crore-and-inaugurated-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-153866-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छह करोड़ 70 लाख से होगा विभिन्न सड़कों का नवीनीकरण, किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छह करोड़ 70 लाख से होगा विभिन्न सड़कों का नवीनीकरण, किया शुभारंभ
विज्ञापन
पिहोवा। सड़क के फोरलेन किए जाने के कार्य का शुभारंभ करते भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी। संवाद
- फोटो : 1
पिहोवा। पीडब्ल्यूडी विभाग गांव अरूणाय के बस स्टॉप से मंदिर तक जाने वाली सड़क को फोरलेन करने जा रहा है। बस स्टॉप से संत निवास तक सड़क की चौड़ाई दो मीटर तक बढ़ाई जाएगी और शेष मंदिर तक के रास्ते को फोरलेन किया जाएगा। इसमें आने की लेन अलग और जाने की लेन अलग बनाई जाएगी।
साथ ही मंदिर तक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग दो करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी की उपस्थिति में शुक्रवार को किया।
इसके साथ ही जय भगवान शर्मा ने 40 लाख 17 हजार से होने जा रहे अरुणाय से छज्जूपुर सड़क के नवीनीकरण कार्य की भी शुरुआत की। साथ ही एक करोड़ 10 लाख 22 हजार की लागत से बीबीपुर कलां से चनालहेड़ी सड़क के नवीनीकरण, लगभग दो करोड़ की लागत से कराह साहिब से सादकपुर पंजाब तक जाने वाली सड़क, लगभग 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से अंबाला हिसार हाईवे से नैसी जाने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन भी किया गया। छह करोड़ 70 लाख के करीब सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
डीडी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व ने सरकार जनहित के सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर समान रूप से विकास कर रही है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि विषयों पर निरंतर काम हो रहा है।
जय भगवान शर्मा गांव अरुणाय में मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी की उपस्थिति में संगमेश्वर महादेव मंदिर की सड़क को फोरलेन करने के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से
इस अवसर पर महंत धीरज पुरी, संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम, भाजपा नेता राकेश पुरोहित, डायरेक्टर पवन शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अमित गुप्ता, महेश तलवाड़, किसान मोर्चा से बलवान बोधनी, पंडित शंभूदत्त गौतम, बलजिंद्र अरुणाय, प्रिंसिपल खजान मेहला, दीपक शर्मा, ऋषि व यज्ञदत शर्मा गोल्डी सहित कई लोग मौजूद थे ।