कुरुक्षेत्र। महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति धाम सेवा केंद्र में नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मिक जागरण के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विषय वंदे मातरम् स्वर्णिम भारत रहा। विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं ने हिस्सा लेकर नारी की भूमिका और महत्व पर विचार रखे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. सुमन सेठी, डॉ. सुनीति, डॉ. भारद्वाज, डॉ. बिंदु गर्ग, डॉ दीप्ति, पार्षद रेखा शर्मा, हिंदू शिक्षा समिति की पूर्व उपाध्यक्ष राजविज, समाजसेविका व कवयित्री गायत्री कौशल, पूनम (नारी जागरूक रोजगार संस्था), सुमन (महिला पुलिस स्टेशन), सेंटर इंचार्ज बीके सरोज, बीके राधा और बीके मधु ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक नारा नहीं बल्कि देशप्रेम और समर्पण की भावना है। कार्यक्रम में गौरी ने स्वागत गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीके डॉ. प्रवीण महाजन, बीके पुष्पा व आरती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। सेवा केंद्र में कार्यक्रम के दौरान मौजूद सम्मान प्राप्त महिलाएं। संवाद- फोटो : Samvad