फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vaccination of infants stuck due to strike of NHM workers

Kurukshetra News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से अटका शिशुओं का टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of infants stuck due to strike of NHM workers
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से अटका शिशुओं का टीकाकरण
विज्ञापन

कई केंद्रों पर लटके ताले, अधिकतर एंबुलेंस के भी थमे पहिये
सीएमओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर निकाला रोष मार्च

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी होती जा रही हैं। इससे एंबुलेंस समेत 10 सेवाओं पर असर पड़ रहा है। जिले में जहां हेल्थ वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण का काम बाधित हो रहा है, वहीं स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रम बंद पड़े हैं। अस्पताल स्टाफ नर्सों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दूसरी ओर मांगें पूरी होने तक एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। उधर, सीएमओ की ओर से कर्मियों को धरना कार्यालय से 100 मीटर दूर ले जाने का नोटिस जारी किया गया है।
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से जिले के 117 सेंटरों का काम प्रभावित हो रहा है, जिससे कई सेंटर पर ताले लटके हुए हैं तो कई जगह टीकाकरण का कार्य बाधित हो रहा है। जिले में बुधवार और शुक्रवार को इन सेंटर पर बच्चों को गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो की दवा व टीकाकरण, खसरा, रूबेला, टाइफाइड, काला पीलिया समेत अन्य बीमारियों से बचाव का टीकाकरण होता है, मगर 250 एएनएम कर्मियों की हड़ताल से करीब 600 बच्चों के टीकाकरण में परेशानी हो रही है। इसके अलावा सेंटर पर होने वाली शुगर, बीपी और अन्य तरह की जांच के साथ एनीमिया जांच पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत कर्मियों ने सोमवार को भी सीएमओ कार्यालय के बाहर सरकार और विभाग के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। कर्मियों ने चौथे दिन हाथ में पोस्टर लेकर अस्पताल परिसर में रोष मार्च भी निकाला। वे नारेबाजी करते हुए धरना स्थल से इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरनास्थल पर लौट आए। कर्मियों ने सीएमओ पर उनको धरना स्थल से उठाने के लिए पुलिस को शिकायत देने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में धरनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कर्मियों को धरना स्थल से 100 मीटर दूर जाने के निर्देश दिए, मगर कर्मी अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं दिया तो जारी रहेगी हड़ताल : पंकज आत्रेय

कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय ने बताया कि उनकी हड़ताल चार दिन और आगे बढ़ गई है। अगर अब सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक रवैया नहीं दिखाती तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन दिया है। वहीं उनका धरना सीएमओ कार्यालय के बाहर चलता रहेगा। आज विभाग ने पुलिस की मदद से उनको उठाने का प्रयास किया था। इसके लिए सीएमओ कार्यालय की ओर से उनको नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed