फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Use of social media is spoiling health and future.

Kurukshetra News: सेहत के साथ भविष्य को बिगाड़ रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Use of social media is spoiling health and future.
कुरुक्षेत्र। डाॅ. सरेंद्र मंढान।
कुरुक्षेत्र। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करना सेहत के साथ भविष्य को भी बिगाड़ रहा है। आज किशोरावस्था और युवावस्था के साथ वृद्धावस्था के लोग भी सोशल मीडिया के प्रभाव में है। इसका सीधा असर उनके काम करने की क्षमता, पढ़ाई, सेहत और भविष्य पर पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण संयुक्त परिवार का टूटना भी है।
विज्ञापन

एक सर्वे के मुताबिक देश में 12 साल से कम उम्र के 47 फीसदी बच्चे दिन में दो से चार घंटे सोशल मीडिया से बिताते हैं, जबकि युवाओं में सोशल मीडिया की लत हर उम्र के लोगों से ज्यादा है। एक सर्वे की माने तो सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक करतीं हैं और अधिक समय तक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहतीं हैं। इस कारण उनमें सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव भी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल के मनोरोग विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में सोशल मीडिया की लत के शिकार 30 से 40 लोग सामने आए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। यह आंकड़ा इसलिए चौकाने वाला नहीं है, क्योंकि अभी तक देश में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में कोई जागरूक कार्यक्रम या अभियान नहीं चलाए जा रहे हैं। अगर इस विषय पर जागरूक कार्यक्रम चलाए जाए तो यह आंकड़ा बढ़ने में कोई देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया के इस्तेमाल से सक्रिय होता है डोपामाइन हार्मोन
एलएनजेपी के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र मंढान ने बताया कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से डोपामाइन हार्मोन सक्रिय होता है, जो आनंद की अनुभूति कराता है। इसमें और ज्यादा आनंद लेने के लिए लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं। उसके बाद उनको इसकी लत लग जाती है रोगी को उसका पता ही नहीं चलता है। इससे बचने के लिए अपने मोबाइल का नोटिफिकेशन बंद रखना चाहिए। दिन में दो से चार घंटे अपने दोस्त, बाजार मार्केट, घूमने में और परिवार के साथ बिताने चाहिए। कम से कम एक दिन के लिए मोबाइल नहीं चलाने का उपवास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed