फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Urea will be supplied in the next three days

Kurukshetra News: अगले तीन दिन होगी यूरिया की आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Urea will be supplied in the next three days
कुरुक्षेत्र। जिले में खरीफ सीजन के लिए यूरिया खाद की सप्लाई जारी है। किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिले में इस सीजन में अब तक 57 हजार एमटी यूरिया आ चुका है जो मांग के अनुसार से एक हजार एमटी अधिक है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि अतिरिक्त खाद का भंडारण जरूरतमंद किसानों के खेतों में खड़ी फसल की सप्लाई में बाधित है। जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सप्लाई किए जा रहे खाद को प्राइवेट डीलर व डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों (पैक्स) को भी 40 प्रतिशत की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाद के सुचारू व सही वितरण के लिए जिले में खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है, जो न केवल प्राइवेट अपितु सरकारी एजेंसियों (पैक्स) पर भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है तथा आगामी तीन दिनों में प्रति दिन एक रैक यूरिया, जिसमें लगभग एक लाख 50 हजार बैग किसानों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिले की सभी पैक्स में आगामी तीन दिनों में यूरिया खाद किसानों के लिए उपलब्ध होगा।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि खाद वितरण में सहयोग करें और जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें ताकि छोटे किसानों को भी समय अनुसार खाद मिल सके। पूरे खरीफ सीजन के लिए यूरिया खाद की सप्लाई निर्वाध रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed