फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   University student Rohan Gaur selected to participate in NCC's National Army Camp

Kurukshetra News: कुवि के छात्र रोहान गौड़ का एनसीसी के राष्ट्रीय थल सैनिक शिविर में हिस्सा लेने के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
University student Rohan Gaur selected to participate in NCC's National Army Camp
कुरुक्षेत्र। एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करती संस्थान की निदे​शिका प्रो. बिदू शर्मा।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र रोहान गौड़ का चयन एनसीसी के राष्ट्रीय थल सैनिक शिविर के लिए हुआ है। इस शिविर का आयोजन नई दिल्ली के एनसीसी निदेशालय में होगा। शिविर 19 सितंबर शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा कैडेट्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कुवि के एनसीसी विभाग के इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने कैडेट्स रोहान गौड़ का शिविर में चयन होने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी में यह प्रतिष्ठित शिविर माना जाता है, जिसमें कैडेट को कठिन चुनाव प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यह शिविर कैडेट्स को शूटिंग, बाधा से निपटने की ट्रेनिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करता है। संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा ने कैडेट व एनसीसी विंग की इस उपलब्धि के लिए सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed