{"_id":"578fd2904f1c1bed3ac4b57d","slug":"universal-cards-for-disability-krishan-pal-gurjar-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे यूनिवर्सल कार्ड : कृष्णपाल गुर्जर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे यूनिवर्सल कार्ड : कृष्णपाल गुर्जर
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को सम्मानित करते कृष्ण पाल गुर्जर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के दिव्यांगों के लिए यूनिवर्सल कार्ड बनाए जांएगे, जो हर जगह पर मान्य होंगे। इसके अलावा भी दिव्यांगों को शिक्षा दिए जाने से लेकर उन्हें प्रशिक्षण देने, पुनर्वास करने सहित कई अन्य योजनाएं भी केंद्र सरकार बना रही है, जिन्हें जल्द ही अमल में लाया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी। वे बुधवार को एनआईटी में केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से आयोजित ग्लोबल आईटी चैलेंज 2016 के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में केंद्रीय दिव्यांग संस्थान के निदेशक केवीएस राव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. वीके अरोड़ा ने की।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार और एनआईटी कुरुक्षेत्र के सहयोग से पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले दिव्यांग ही नवंबर में चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ‘ग्लोबल आईटी चैलेंज 2016’ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
200 करोड़ से दिव्यांगों के लिए होगा आधुनिकीकरण
यूपीएससी की परीक्षा में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली दिव्यांग ईरा सिंघल का उदाहरण देते हुए गुर्जर ने बताया कि दिव्यांगों में भी काबलियत होती है। दिव्यांगों के लिए 200 करोड़ की राशि से आधुनिकिकरण किया जा रहा है जिसके द्वारा दिव्यांगों को आधुनिक उपकरण प्रदान किए जाएंगें। सुगम भारत अभियान के तह्त दिव्यागजनों के अवागमन के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैडों आदि पर लिफ्ट और अन्य सुविधाएं 2019 तक पूरी कर ली जाएंगीं। मुख्यातिथि द्वारा प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता दिव्यांगों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, संस्थान के रजिस्ट्रार जीआर सामंतरे एवं अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी और दिव्यांगों सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सिद्धू के भाजपा छोड़ने से कोई असर नहीं : गुज्जर
भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ने कहा की नवजोत सिद्धू के पार्टी छोड़ देने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है, ऐसे में किसी एक के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। गुज्जर ने कहा कि बीजेपी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। एनआईटी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बातें कही।
गौरतलब है कि पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू राज्यसभा सांसद बने थे। लेकिन उन्होंने नाटकीय घटनाक्रम के तहत राज्यसभा के साथ-साथ भाजपा भी छोड़ दी। पंजाब चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद भी भाजपा ने जाहिरी तौर पर कोई ज्यादा रिएक्शन नहीं दिया है। इस पर सवाल किए जाने पर गुज्जर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने या पंजाब में पार्टी के खिलाफ खड़े होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जब उनसे फरीदाबाद में पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के दो बेटों पर दर्ज हुए मामलों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा बीजेपी कभी भी बदले की राजनीति नहीं करती। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी। यदि वे दोनों भी दोषी होंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
मंत्री के जाने के बाद डीपीआरओ को मिली सूचना
सरकारी तंत्र की व्यवस्था किस कदर पुख्ता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री के आने की सूचना भी जिला जनसूचना अधिकारी के दफ्तर में नहीं दी गई। जब मंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर लौट गए उसके बाद डीपीआरओ को सूचना दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री करीब दो घंटे तक एनआईटी में मौजूद रहे।