फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Unique world of saints settled in Mahakumbh: Puri

महाकुंभ में बसा संतों का अनोखा संसार : पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Unique world of saints settled in Mahakumbh: Puri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इस आयोजन पर धर्मनगरी के साधु संतों में भी खुशी की लहर दौड़ी है। हर साधु-संत इस अलौकिक अवसर का साक्षी होने को बेताब है।
धर्मनगरी के अनेक साधु संत स्नान व महाकुंभ के दर्शन कर चुके हैं तो वहीं कई संत अपनी तैयारी में जुटे हैं। खुद ही नहीं श्रद्धालुओं के लिए भी ये साधु-संत अनेक प्रकार के प्रबंध कर रहे हैं, जिसके चलते महाकुंभ में स्नान व दर्शन की उनकी भी इच्छा पूरी हो सके।
विज्ञापन

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि वे अन्य संत महापुरुषों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में अभी एक बार स्नान कर चुके हैं। उनके द्वारा जग ज्योति दरबार की परंपरा अनुसार सर्वकल्याण की भावना से अनुष्ठान किया गया है। वे महाकुंभ के अंतिम स्नान में भी शामिल होंगे। उन्हें महाकुंभ में विभिन्न प्रदेशों के संतों के साथ सनातन पर चर्चा का भी मौका मिला है। संत महापुरुषों के साथ सत्संग में अनंत अलौकिक ज्ञान महाकुंभ के अवसर पर मिलता है। प्रयागराज महाकुंभ के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए अलौकिक अवसर था कि देश के महामंडलेश्वरों, मंडलेश्वरों, संतों एवं महापुरुषों का सान्निध्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ में हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और जम्मू इत्यादि सहित विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में संत महापुरुष पहुंचे हुए हैं जिनसे सीखने तथा विचार साझा करने का अवसर भी मिला है। पूरे देश से महाकुंभ में जुटे संत महापुरुष जय श्री राम का उद्घोष एवं सत्संग कर रहे हैं। संगम पर चारों तरफ हर हर गंगे, बम बम भोले गूंज रहे है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु भी निहाल हो रहे हैं। महाकुंभ में स्नान के लिए देश के कोने-कोने से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन को मानने वालों को महाकुंभ में एक बार स्नान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed