{"_id":"65171fe3d931804e800d3374","slug":"underpass-will-be-built-you-will-get-relief-from-jam-you-will-not-have-to-wait-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-5910-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बनेगा अंडरपास , जाम से मिलेगी मुक्ति, न करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बनेगा अंडरपास , जाम से मिलेगी मुक्ति, न करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-अंबाला मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही के चलते अब गांव पलवल के पास लोगों को नहीं रुकना पड़ेगा। न फाटक बंद होगा और न ही जाम लगेगा। यह बड़ी राहत यहां बनने वाले अंडरपास से मिलेगी, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे न केवल दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी बल्कि लोगों की आवाजाही भी आसान होगी।
पलवल गांव के पास बनने वाले इस अंडरपास के लिए पिछले कई सालों से पलवल, चंद्रभानपुर, अभिमन्युपुर, खासपुर सहित दर्जनों गांव के लोगों की ओर से मांग की जा रही थी। दिल्ली-अंबाला मुख्य रेलवे ट्रैक व्यस्त होने के चलते कई घंटों तक रेलवे फाटक बंद होने से गांवों के लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था, जिससे, लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो जाती थी।
वहीं इस मार्ग पर महिला कॉलेज, डाइट और कई शिक्षण संस्थान होने के चलते विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी फाटक बंद होने से आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शिक्षण संस्थानों में पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को रेलवे फाटक से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
बॉक्स
लोग बोले- घंटों इंतजार से बचेंगे
पलवल गांव के धर्मवीर का कहना है कि रेलवे अंडरपास बनने से अब रेलवे फाटक से निजात मिलेगी। कई बार काफी समय तक रेलवे फाटक बंद होने के चलते यहां खड़ा रहना पड़ता था। चंद्रभानपुर के विकास ने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने पर कई बार दोनों ओर से ट्रेन आ जाने पर देर तक इंतजार करना मजबूरी था। इससे काफी समय खराब होता था, लेकिन अब अंडरपास बनते ही इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं खासपुर गांव के जोगिंदर ने बताया कि अब अंडरपास बनने से फाटक की समस्या ही समाप्त हो जाएगी, अब न तो दुर्घटना होगी और न ही घंटों तक इंतजार करना पड़ेगा।
दिल्ली-अंबाला मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाए जाने के चलते सभी रेलवे ट्रेकों को खत्म कर अंडरपास बनाए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी वहीं लोगों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी। अब लोग रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए अंडरपास का प्रयोग कर सकेंगे। पलवल अडंर पास बनने से महिला कॉलेज, डाइट और कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को फायदा मिलेगा। अब शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी समय पर शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए पहुंच सकेंगे। अब विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बॉक्स
जल्द पूरा होगा निर्माण, लोगों को मिलेगा फायदा : विनोद कुमार
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि यह अंडरपास जल्द बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे आसपास के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। यहां अंडरपास बनाए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके आसपास स्थित कई शिक्षण संस्थानों को भी अंडरपास बनने से बड़ा फायदा होगा।