फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ujala signas hospital in kurukshetra

टू और थ्री टियर शहरों में कम लागत के साथ मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
ujala signas hospital in kurukshetra
उजाला सिग्नस अस्पताल टियर 2 और टियर 3 शहरों में कम लागत और विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाला कुरुक्षेत्र जिले का एकमात्र ट्रामा और क्रिटिकल केयर सेंटर है, जहां एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। अमर उजाला समूह के 13 अस्पतालों की शृंखला वाले उजाला सिग्नस अस्पताल हरियाणा, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में पिछले कई वर्षों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं। डॉक्टर मीट के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी उजाला सिग्नस के यूनिट हेड डॉ. जफर शेख ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया उजाला सिग्नस अस्पताल शृंखला हरियाणा की सबसे बड़ी एनएबीएच अस्पतालों की शृंखला है, जहां एक छत के नीचे अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का कार्डियक यूनिट और आईसीयू यूनिट उपलब्ध हैं जिसमें फिलिप्स कैथलैब, सीमेंस सीटी स्कैन, कार्ल स्टॉरज लैप्रोस्कोपिक उपकरण आदि हैं, और ये सुविधाएं आसपास के क्षेत्र में कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉ. जफर ने बताया कि यहां सभी सुपर विशेषज्ञ और विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आमतौर पर छोटे शहरों में मरीजों को अपनी अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने के लिए भटकना पड़ता है या उसके लिए बड़े शहरों में आना-जाना पड़ता है। अगर उजाला सिग्नस एक छत के नीचे सस्ती कीमतों के साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. जफर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। कोरोना के भय और स्वयं को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन हालात के बीच अमर उजाला ग्रुप का उजाला सिग्नस अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये संकल्पबद्ध है। कोविड-19 के बीच यहां केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों की पालना के साथ मरीजों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
डॉ. जफर ने बताया कि उजाला सिग्नस अस्पताल में सभी प्रकार के पैनल, जिनमें हरियाणा सरकार, आयुष्मान भारत, ईसीएचएस, ईएसआई और सभी प्रकार के टीपीए और इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध हैं। डॉ. जफर के मुताबिक 100 बेड के उजाला सिग्नस अस्पताल में सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, टूडीइको, टीएमटी, एंडोस्कापी, कोलोनोस्कापी, इआरसीपी, सिगमोस्कापी, आर्थोस्कापी, एंजोग्राफी, एंजोप्लाटी, पेसमेकर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। डॉ. जफर ने बताया कि उजाला सिग्नस अस्पताल जिला कुरुक्षेत्र में पिछले छह वर्षों में सेवाओं में है। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के अलावा उजाला सिग्नस के अस्पताल करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, एवं पड़ोसी राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी सेवाएं दे रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता, दिमाग और नसों के विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंज्य सरकार, पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. रईस नूर खान, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक, एंडोक्राइनोलाजी स्पेशलिस्ट डॉ. आशीष सहगल, यूरोलाजिस्ट डॉ. यूनस बट्ट, जनरल व लेप्रोस्कापिक सर्जन डॉ. संजय पंडित, फिजीशियन डॉ. पंकज कुमार, महिला एवं प्रसूती विभाग विशेषज्ञ डॉ. रचना, रेडियोलाजिस्ट डॉ. श्रीपरनाधर एवं पैथालाजिस्ट डॉ. प्रियंका गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। इससे पहले डॉ. जफर ने अस्पताल के सभी विशेषज्ञों से परिचय कराया गया और सभी डॉक्टरों ने अपने-अपने विभागों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
उजाला सिग्नस में विशेषज्ञों की टीम
जनरल और लेप्रो स्कापिक सर्जन डॉ. संजय पंडित ने कहा कि उजाला सिग्नस कुरुक्षेत्र के पास विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे मौजूद रहती है। अब तक बहुत से लोगों को यहां से बेहतर इलाज मिल चुका है। मरीज को अस्पताल में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

आधी रात को डॉक्टर हो जाते हैं उपलब्ध : डॉ. श्रीपरनाधर
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रीपरनाधर ने कहा कि उन्हें इस संस्थान से जुडे़ डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। यहां डॉक्टर और मरीज के बीच एक पारिवार जैसे संबंध है। यदि मरीज को आधी रात के समय भी डॉक्टर की जरूरत है तो डॉक्टर अपना फर्ज निभाते हुए तुरंत मरीज से मिलने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह समय समय पर अपना चेकअप करवाते रहें। इससे हमारे अंदर कि छोटी से छोटी खराबी का भी समय रहते पता चल जाता है। उजाला सिग्नस में हर प्रकार के चेकअप उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed