{"_id":"68e579d71ea42ba79b03a942","slug":"two-youths-arrested-with-hand-grenades-near-152d-national-highway-links-to-foreign-gang-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143477-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 152 डी नेशनल हाईवे के पास हैंड ग्रेनेड के साथ दो युवक गिरफ्तार, विदेशी गैंग से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 152 डी नेशनल हाईवे के पास हैंड ग्रेनेड के साथ दो युवक गिरफ्तार, विदेशी गैंग से जुड़े तार
विज्ञापन
पिहोवा। आरोपियों को काबू किए हुए पुलिस अधिकारी व कर्मी। संवाद
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सीआईए-2 की टीम ने नेशनल हाईवे 152 डी व मुर्तजापुर गांव के पास मंगलवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल की पांच गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया और फिर हैंड ग्रेनेड को मौके पर ही डिफ्यूज करवाया गया। इस दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के अद्दू माजरा निवासी करीब 22 वर्षीय संदीप सिंह और शशा गांव निवासी करीब 18 वर्षीय गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों पंजाब नंबर पीबी 11 डीके 2672 मोटरसाइकिल पर सवार थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों के तार विदेशी गैंग से जुड़े हैं और वे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कुछ दिन पहले जिला पुलिस को एक धमकी भरा कॉल प्राप्त हुआ था जिसमें जिले के किसी थाने को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर थी और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया था।
सीआईए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। समाचार लिखे जाने तक डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह, सदर थानाध्यक्ष जगदीश और सीआईए टीम मौके पर मौजूद थी और सीआईए प्रभारी के आने की प्रतीक्षा कर रही थी। सीआईए 2 के प्रभारी मोहनलाल का कहना है कि इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि विदेशी गैंग के साथ संभावित साजिश और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।