फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths abscond after stealing goods from rice mill

Kurukshetra News: राइस मिल से सामान चोरी कर दो युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths abscond after stealing goods from rice mill
कुरुक्षेत्र। दी थानेसर सहकारी विपणन एवं प्रसाधन समिति की अमीन रोड स्थित राइस मिल से सामान चोरी हो गया। मिल के कर्मियों ने उनको काबू करने का प्रयास किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने शिकायत पर सोनू व राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में समिति के प्रबंधक पारस गुप्ता निवासी लाडवा ने बताया कि उसकी नई अनाज मंडी थानेसर कार्यालय में ड्यूटी लगी है। उसे समिति के कर्मी से सूचना मिली कि अमीन रोड की राइस मिल सेलर से मशीनरी चोरी करते हुए दो युवक सोनू और राहुल को काबू किया है। उनके पास एक थैले में सामान के साथ चाबी, पाने, सुआं व हथौड़ा बरामद हुआ। हालांकि आरोपी कुछ देर बाद उनको चकमा देकर सामान के साथ फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed