फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two youth died in road accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो दोस्त जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
two youth died in road accident
जिले में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। घटना नेशनल हाईवे पर गांव समाना के निकट और पिहोवा में चीका से सेक्शन पेपर मील रोड पर हुई। मृतकों की शिनाख्त फौजी प्लाट पिहोवा निवासी 35 वर्षीय सुदर्शन सिंह और जिला करनाल के गांव मीरा घाटी निवासी 29 वर्षीय आशु वर्मा के रूप में हुई है। इसके साथ अंबाला निवासी चिराग और करनाल निवासी सर्वजीत को चोटें आई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फौजी प्लाट पिहोवा निवासी सुदर्शन शनिवार रात करीब 8 बजे अपनी बिक्की पर पेपर मिल की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण सुदर्शन ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर बाइक सवार तीन दोस्तों की बाइक डिवाईडर से टक्करा गई, जिसमें बाइक चालक आशु वर्मा सहित तीनों दोस्त घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीक लगते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशु वर्मा को प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों दोस्त चिराग और सर्वजीत को उपचार दिया गया। सदर पुलिस थाना से जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पिहोवा थाना के अंतर्गत मामले में जांच अधिकारी महिंद्र पाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed