फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two trucks loaded with rice in rice mill, fraud case registered

राइस मिल में पकड़े धान से भरे दो ट्रक, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two trucks loaded with rice in rice mill, fraud case registered
कृष्णा गेट पुलिस थाने के अंतर्गत सलारपुर रोड स्थित गुुरुनानक राइस मिल से धान से भरे दो ट्रक बरामद हुए हैं। पुलिस ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर राइस मिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कृष्णा गेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसडीएम थानेसर ने सलारपुर रोड स्थित गुरुनानक राइस मिल से दो ट्रक धान से भरे पकड़े हैं। वह सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा। प्राथमिक जांच में अवैध रूप से सरकार को धोखे देने की नीयत से हेराफेरी करने के लिए राइस मिल लाए गए हैं। राइस मिल को फायदा पहुंचाने की नियत से दूसरे राज्य से कम रेट पर धान खरीद कर लाई गई थी। इसमें मार्केट फीस की भी चोरी कर सरकार को वित्तिय हानि पहुंचाई गई है। उन्होंने शिकायत में राइस मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई शेर सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

वहीं, राइस मिलर एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैल सिंगला का कहना है कि राइस मिल के खिलाफ गलत केस दर्ज किया गया है। राइस मिलर देश में कहीं से भी माल खरीद सकता है। राइस मिल में सरकार के धान की कस्टम मिलिंग के साथ मिल मालिक की धान की भी कुटाई होती है। जिसे राइस मिलर बाजार में बेच सकते हैं। राइस मिलों में सरकार की धान पूरी तरह से सुरक्षित है। इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed