फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two thief arrested with one bike

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
two thief arrested with one bike
बाइक चोरी करने के आरोप पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी बिंदर पाल वासी डेरा बाजीगर कलसा और संजीव कुमार वासी बडालवा (करनाल) को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 8 अक्तूबर को रामगोपाल वासी गांव मांझा रायपुर जिला बाराबंकी यूपी हाल लाडवा फार्म मुर्तजापुर ने शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर की रात अपनी बाइक कुरुक्षेत्र रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़ी करके अपने दोस्त तरसेम सिंह के साथ पैट्रोल पंप पर टैंकर में तेल डलवाने के लिए गया था। 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। मंगलवार को सीआईए वन की टीम को सूचना मिली कि कुरुक्षेत्र रोड से बाइक चोरी करने का आरोपी बिंदर पाल बिना नंबर की बाइक लेकर फ्लाई ओवर के पास बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को बाइक सहित काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक कुरुक्षेत्र रोड से चुराई थी। एक अन्य मामले में सोहन लाल पुत्र धर्मपाल बाहरी मोहल्ला ने दिनांक 5 अगस्त 2019 को थाना केयूके में पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 4 अगस्त को वह एलएनजेपी अस्पताल में अपनी बीमार बेटी से मिलने गया था। वह अपनी बाइक को अस्पताल के अंदर मेनगेट के पास खड़ा करके अंदरखाना देने के लिए गया था। जब वह वापिस आया तो उसकी बाइक को कोई चोर चुरा ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। गत दिवस पुलिस कोगुप्त सूचना मिली कि एलएनजेपी अस्पताल से बाइक चोरी करने का आरोपी संजीव कुमार चोरी की बाइक लेकर मिर्जापुर की तरफ से आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने थर्ड गेट के सामने नाकाबंदी करके आरोपी को बाइक सहित काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबू किया कि एलएनजेपी अस्पताल से उसने बाइक चुराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed