{"_id":"63238443bf3590494c3e46fa","slug":"two-students-removed-from-hostel-police-sent-notice-kurukshetra-news-knl1212793161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों को होस्टल से निकाला, पुलिस ने भेेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्रों को होस्टल से निकाला, पुलिस ने भेेजा नोटिस
विज्ञापन
पिहोवा रोड पर एक शिक्षण संस्थान को पुलिस ने एक शिकायत पर नोटिस भेजा है। इस नोटिस में पुलिस ने संस्थान के कर्मी और विद्यार्थी को शिकायत पर बयान दर्ज कराने के लिए समय दिया है। इसे लेकर संस्थान में माथापच्ची चल रही है। पुलिस को पिछले महीने महिला छात्रावास में रात के समय युवकों के घुसने को लेकर शिकायत दी गई है। हालांकि संस्थान इस मामले की जांच कर चुका हैं, मगर अब संस्थान के अधिकारी पुलिस को भेजी गई शिकायत पर विचार कर रहे हैं कि आखिर संस्थान के लोगों का इस्तेमाल करके शिकायत किसने भेजी है। दरअसल, पुलिस को 29 अगस्त की रात महिला छात्रावास में घटित एक घटना को लेकर ई-मेल के जरिये एक अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत भेजी है।
इस शिकायत में संस्थान के प्रबंधन पर बेहद ही संगीन और गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसे लेकर पुलिस ने संस्थान को नोटिस भेजकर बयान अंकित कराने के लिए नोटिस दिया है। इस ई-मेल के जरिये मिली शिकायत में संस्थान स्थित महिला छात्रावास में रात के समय संस्थान के ही कुछ छात्रों के घुसने का आरोप लगाया गया है। वहीं इस सीसीटीवी कैमरों पर की स्थिति पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है।
इस शिकायत में आरोप लगाए गए कि 29 अगस्त की रात को महिला छात्रावास में संस्थान के ही दो छात्र घुस थे। आरोप लगाया कि उन दोनों को अंदर घुसाने के लिए एक दरवाजे और उसका ताला तोड़ गया। इस दरवाजे को सुरक्षा के लिहाज के बंद करके ताला लगाया गया था। वहीं आरोप लगाया गया कि इस संबंध में संस्थान को कोई शिकायत भी नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इस घटना से पहले भी कई बार महिला हॉस्टल में कई छात्राओं ने रात के समय दरवाजा खटखटाने की शिकायत की थी, मगर उन घटनाओं पर संस्थान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी जांच के लिए ही पुलिस को ई-मेल के जरिये शिकायत भेजी गई है।
पुलिस को मिली शिकायत में संस्थान के लोगो का इस्तेमाल किया गया है। शिकायत में इन घटनाओं के साथ-साथ महिला छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरों पर भी आपत्ति जताई गई है। आरोप लगाया गया कि यह कैमरे कॉरिडोर में लगे हैं, जिससे इस हॉस्टल की छात्राओं को परेशानी होती है।
ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि संस्थान को नोटिस भेजा गया है, क्योंकि पुलिस को अज्ञात व्यक्ति से ई-मेल के जरिये शिकायत मिली है। इस शिकायत को लेकर अगर संस्थान का कोई कर्मी और विद्यार्थी अपने बयान दर्ज करना चाहता है तो 29 सितंबर तक दर्ज करा सकता है। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करेगी।
संस्थान के प्रिंसिपल का कहना है कि महिला छात्रावास में लड़कों के जाने की शिकायत की जांच पूरी हो चुकी है। संस्थान की एक कमेटी ने मामले की जांच की थी, दो छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे पहले कोरिडोर में लगे थे, जिन्हें पिछले साल ही बाहर लगवा दिया गया था।