फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two players of Sai Kurukshetra won bronze medal

Kurukshetra News: साई कुरुक्षेत्र के दो खिलाड़ियों हासिल किया कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two players of Sai Kurukshetra won bronze medal
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ियों का स्वागत करते प्र​शिक्षक व कोच। डीपीआरओ
कुरुक्षेत्र। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ग्वालियर में 27 दिसंबर से एक जनवरी तक राष्ट्रीय हॉकी खेलों का आयोजन किया गया। इन राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की तरफ से कुरुक्षेत्र साई के दो खिलाड़ियों ने हॉकी टीम का नेतृत्व किया। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण हरियाणा की टीम ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक हासिल किया है। इन खिलाड़ियों का कुरुक्षेत्र साई सेंटर पर पहुंचने पर साई के सहायक निदेशक बाबूराम, सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, हॉकी की चीफ कोच सुदेश शर्मा, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके लिए शुक्रवार को देर सायं एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसजीएफआई में 17 वर्ष आयुवर्ग की राष्ट्रीय हॉकी टीम में हरियाणा टीम की तरफ से कुरुक्षेत्र साई के खिलाड़ी जितेंद्र व हरमनजोत सिंह को एडी बाबूराम ने सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि साई कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी हॉकी, वॉलीबॉल खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है। साई प्रशिक्षक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि एसजीएफआई राष्ट्रीय हॉकी 17 वर्ष आयुवर्ग में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस खेल में हरियाणा की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed