फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two people including shopkeeper were cheated of Rs 13.16 lakh

Kurukshetra News: दुकानदार समेत दो के साथ 13.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Two people including shopkeeper were cheated of Rs 13.16 lakh
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। टेलीग्राम के जरिए टास्क देकर दुकानदार समेत दो लोगों के साथ 13.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। साइबर ठगों ने जमा रकम के बदले टास्क पूरा करने पर 20 फीसदी मुनाफा देने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में गोल्डी निवासी इस्माईलाबाद ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर रुपये लगाकर टास्क पूरा करने 20 फीसदी मुनाफा देने लिए मैसेज आया था। उसने मैसेज में अपनी जानकारी भरकर उनके यूपीआई में पांच हजार रुपये डाले थे। कुछ दिन बाद उसके खाते में साढ़े छह हजार रुपये वापस आए थे। फिर उसने 10 हजार रुपये डाले, मगर उसकी रकम वापस नहीं आई। तब उसने ग्रुप एडमिन से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसका टास्क पूरा नहीं हुआ है। रकम वापस लेने के लिए उससे 23,504 रुपये मांगे गए। उसने यह रकम भी उनके खाते में ट्रांसफर कर दी। इस बार टास्क पूरा नहीं होने का बहाना बनाकर और रकम मांगी। उनके झांसे में आकर में उसने कई बार में कुल 5.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, मगर आरोपियों ने मुनाफा तो दूर उसकी रकम भी नहीं लौटाई।
विज्ञापन

उधर, हिमांशु निवासी इस्माईलाबाद ने बताया कि उसकी सीसीटीवी कैमरे लगाने की दुकान है। 28 अगस्त को उसके टेलीग्राम पर आए विज्ञापन के जरिए वह एक ग्रुप में जुड़ गया था। इसमें घर बैठकर पैसे कमाने का ऑफर दिया हुआ था। इसमें जुड़े लोगों ने उसे बताया कि उनकी कंपनी रियल एस्टेट का काम करती है, जिसमें रकम लगाकर टास्क पूरा करने पर अच्छा मुनाफा मिलता है। उन्होंने उसे एक लिंक भेजकर उसका अकाउंट बना दिया। डेमो के तौर पर दिए टास्क को उसने पूरा किया तो उसे 500 रुपये दिए गए। बाद में उन्होंने बताया कि 10 रुपये टास्क पर लगाने के बदले उसे 25 प्रतिशत कमीशन व बोनस दिया जाएगा। उनकी बातों में आकर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसके बदले में उसे 15,680 रुपये प्राप्त हुए। आरोपियों ने उससे फिर 10 हजार रुपये लेकर टास्क दिया, मगर बहाना बनाकर उन्होंने उसकी रकम वापस नहीं की। बातचीत करने पर बताया कि उसका अकाउंट 16,758 रुपये घाटे में चला गया। इसे ठीक करने के लिए उसने उक्त रकम उनके बताए अकाउंट में डाल दी। दोबारा उससे 10 हजार रुपये टास्क को लेकर मांगे गए। आरोपी बार-बार उसका अकाउंट घाटे में दिखाकर उससे सात लाख 41,300 रुपये ठग गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed