फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two people including KU worker died in road accidents, Kurukshetra

सड़क हादसों में केयू कर्मी सहित दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two people including KU worker died in road accidents, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान अंबाला जिला के गांव नूरपुर के रहने वाले लखविंद्र के तौर पर हुई है। दूसरा मृतक खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सचिव एवं मुख्य व्यवस्थापक सतपाल सैनी का पुत्र बिजेंद्र सैनी है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक दिन पहले ही परिवार ने उनका जन्मदिन मनाया था।
बताया जा रहा है कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के समीप कालोनी में रहने वाले सतपाल सैनी के 39 वर्षीय बेटे बिजेेंद्र सैैनी गत रात करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर सेक्टर तीन से अपने घर लौट रहा था। वह सुंदरपुर पुल पर चढ़ने लगा तो पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर जा गिरा। आरोपी वाहन चालक फरार हो गया जबकि एक राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर स्वजन भी मौके पर पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था। यह पता चलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में नेशनल हाईवे-152 पर गांव लोटनी के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। बलविंद्र सिंह निवासी नूरपुर अंबाला ने इस्माईलाबाद थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर पिहोवा किसी काम से आया था। उसका भाई लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा भी अपनी बाइक पर निजी काम से पिहोवा आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे अपना काम समाप्त करके अपनी-अपनी बाइक पर वापस घर जा रहे थे। उसका भाई उसके आगे ही चल रहा था।गांव लोटनी के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसने तुरंत बाइक रोककर भाई को संभाला ौर राहगीरों की मदद से अपने भाई को पिहोवा के अस्पताल ले गया।भाई की गंभीर हालत के चलते उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई।

सात साल पहले बिजेंद्र के भाई की हुई थी मौत
बिजेंद्र सैनी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजेंद्र के दूसरे भाई की करीब सात साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद अब वही परिवार का सहारा था। बिजेंद्र के दो बच्चे हैं और वह पिछले करीब 15 साल से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर नौकरी कर रहा था। इस हादसे से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed