फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two parties clash over encroachment on drain, three people injured

Kurukshetra News: नाली पर अतिक्रमण को लेकर भिड़े दो पक्ष, तीन लोग जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over encroachment on drain, three people injured
कुरुक्षेत्र। जोगना खेड़ा गांव में नाली पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस मामले में दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गए। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है। जोगना खेड़ा निवासी मोनिका ने आरोप लगाया कि उनके घर से पहले एक दुकानदार ने नाली पर अतिक्रमण किया हुआ है, जिसकी वजह से नाली की सफाई नहीं होती है। उन्होंने विरोध किया तो दुकानदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे चोट लग गई। आरोप लगाया कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ कृष्ण कुमार ने बताया कि इस परिवार के लोग आए दिन उनके साथ किसी न किसी बात को लेकर लड़ते रहते हैं। उसने नाली पर कोई अतिक्रमण नहीं किया हुआ है। कुछ लोग नाली में ही बच्चों से शौच करवाते हैं। वह मौके पर नहीं होता तो नाली की गंदगी निकालकर उसकी रैंप पर डाल देते हैं। इसे लेकर कई बार पहले भी उनको रोका गया, मगर वह लोग लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। आरोपियों ने उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी, जबकि उनकी पत्नी के सिर पर चोट मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed