{"_id":"62b22564f8dbe516c8178bfb","slug":"two-new-corona-infected-found-kurukshetra-news-knl112257856","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए के सामने आए हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 20 हो चुकी है, जिनमें से 18 को होम आइसोलेट व दो को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 734621 सैंपलों में से 707465 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 287 कोविड के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें आरटी पीसीआर के 174 और रैपिड एंटीजन के 113 सैंपल शामिल है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.45 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.66 पर है। इस प्रकार अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 20 है।
मंगलवार को दो व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई हैै। इस प्रकार अब तक 26903 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और 26485 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज बुधवार को 52 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 49 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 48 जगहों पर डोज दी जाएगी।