फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two named for killing a cow by giving poisonous substance

जहरीला पदार्थ देकर गाय की हत्या करने के आरोप में दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two named for killing a cow by giving poisonous substance
गांव बजीदपुर स्थित श्री गोवंश चिकित्सालय में गोवंश को जहरीला पदार्थ देकर मारने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी गोशाला से मरी हुई गाय को उठाने के लिए आते थे। इस दौरान आरोपी अन्य गायों को जहरीला पदार्थ देते थे, जिससे कुछ समय बाद गाय की मौत हो जाती थी। ये मामला 17 फरवरी का है, जिसमें एफएसएल मधुबन करनाल से अब रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में पता चला है कि जहर देकर गायों की हत्या की गई।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कुरुक्षेत्र गोशाला एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र शर्मा ने बताया था कि वह गांव बजीदपुर स्थित श्री गोवंश चिकित्सालय का प्रधान भी है। गोशाला की देखरेख की सारी जिम्मेदारी उस पर है। पिछले कई महीनों से चिकित्सालय में गोवंश की मौत हो रही थी। इससे वे और गोशाला से जुड़े सभी लोग चिंतित थे। उन्हें चिकित्सकों से संपर्क करने के बाद भी गायों की मौत का कारण पता नहीं चला रहा था। इस पर सभी ने सलाह कर फैसला लिया कि गोवंश पर अधिक ध्यान दिया जाए। इसलिए उन्होंने मोबाइल में गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी। उनका आरोप है 17 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे मृत गोवंश को उठाने वालों की गाड़ी आई में अंबाला के बराड़ा की डेहा बस्ती के निवासी अजय व चांद भी आए थे। दोनों गाय वाले बाड़े के अंदर आए और यहां पर अजय ने अपनी जेब से कोई पदार्थ निकालकर एक गाय को खिला दिया था। इसके बाद उसने अपने हाथ को गाय की प्याऊ में धो लिया। इस दौरान चांद भी उसके पास ही खड़ा था। पदार्थ देने के तीन घंटे में गाय की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उन्होंने थाना सदर थानेसर पुलिस में शिकायत देकर गाय का पोस्टमार्टम करा विसरा जांच कराने की मांग की थी। पुलिस को वीडियो भी दिखाई थी, मगर उस समय आरोपी ने कहा था कि उन्होंने गाय को नीचे गिरा गुड़ खिलाया था। पुलिस ने गाय का पोस्टमार्टम करा सैंपल जांच के लिए मधुबन करनाल भेजा था।
विज्ञापन

बॉक्स
रिपोर्ट में आया गाय को दिया था जहरीला पदार्थ: रिछपाल
जांच अधिकारी रिछपाल ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट में गाय की जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed