फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two masked youths broke the glass panes of the house by throwing bricks

Kurukshetra News: दो नकाबपोश युवकों ने ईंटें मारकर घर में लगे शीशे तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two masked youths broke the glass panes of the house by throwing bricks
लाडवा। क्षेत्र के गांव बकाली में रात ढाई बजे के करीब दो नकाबपोश युवकों ने ईंटें फेंकी, जिससे मकान की खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए। जब के घर के लोगों ने इनका विरोध किया तो इन युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम को देखकर नकाबपोश युवक भाग गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

मकान में रहने वाले लोगों ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई है। मकान मालिक ने गांव के ही जमानत पर बाहर आए युवकों पर शक जताया है। दर्ज पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गांव के रहने वाले अंशदीप का कहना है कि उनके मकान पर ईटें फेंकने वालों को मुस्तफाबाद की तरफ से आ रही सड़क से गली के कोने में बाइक सवार छोड़कर गया था। उसने बताया कि उनको शक है कि इस घटना को गांव के ही गगनदीप, अभिषेक व मलकीत ने अंजाम दिया है। इसके साथ आरोप लगाते हुए उसने कहा कि उक्त आरोपी 13 मार्च को भी उनके मकान में दीवार फांदकर घुसे थे, जिनके खिलाफ थाना में लिखित में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने गगनदीप को काबू कर जेल भेज दिया था, जो 20 मार्च को जमानत पर बहार आ गया है। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें सपरिवार मौका मिलते ही मारने की बात कही थी। उसने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2018 में भी उनके घर में घुसकर उसके पिता व ताऊ पर हमला किया था। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed