कुरुक्षेत्र। वशिष्ठ कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला दुकान पर सामान लेने के लिए आई थी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वशिष्ठ कॉलोनी की रहने वाली तनु ने बताया कि वह करीब साढ़े 11 बजे अपनी गली में रामनरेश की दुकान के बाहर खड़ी थी।
वह कुछ सामान लेने दुकान पर आई थी, तभी गौरी शंकर मंदिर की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। उसकी चेन करीब एक तोले की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद