फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two innocent brothers died due to snakebite, mourning spread in the village

Kurukshetra News: सर्पदंश से दो मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two innocent brothers died due to snakebite, mourning spread in the village
बाबैन। गांव बेरथला में सर्पदंश से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की शिनाख्त साढ़े तीन वर्षीय कयान और छह वर्षीय एविन के रूप में हुई। दोनों बच्चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद से उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे एक ही बेड पर सोए हुए थे।
विज्ञापन

किरण ने बताया कि उसके पोते कयान और एविन अपनी मां अनु के साथ बेड पर सोए हुए थे। रविवार रात करीब 12 बजे कयान कान के पास तेज दर्द होने की शिकायत करने लगा। उसकी मां ने उसका कान देखा तो कान नीला पड़ चुका था। कुछ देर बाद एविन कान के पास दर्द होने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

वे तुरंत दोनों बच्चों को बाबैन के निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। इस दौरान कयान की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। परिजन दोनों को लाडवा और यहां से मुलाना जिला अंबाला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने कयान को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह हुई एविन की मौत
एविन की बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दाखिल कर लिया, मगर उपचार के दौरान एविन ने मंगलवार सुबह नौ बजे दम तोड़ दिया। एविन की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया। शाम को एविन का भी अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी परिवार को हौसला देने पहुंचे, मगर अनु और रामप्रकाश का दुख किसी से देखा नहीं जा रहा था। हालांकि सर्पदंश से मौत स्पष्ट होने के बाद परिजनों ने एविन का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।




सूचना पर स्नेक मैन ने पकड़ा सांप
बच्चों की मौत की सूचना पाकर स्नेक मैन सतीश फफड़ाना भी मौके पर पहुंचे। सतीश ने घर में जांच पड़ताल के बाद करीब डेढ़ फुट के कॉमन क्रेट सांप को काबू किया। उन्होंने लोगों से अपने घर और घर के आसपास साफ-सफाई रखने का आह्वान किया।

इनसेट
कॉमन करैत सांप को कहते हैं साइलेंट किलर
कॉमन करैत प्रजाति के सांप को साइलेंट किलर कहा जाता है। जानकारी के अनुसार इस प्रजाति का सांप बिस्तर में घुसकर साेते हुए इंसान को काटता है। इसके डसने के बाद कई बार तो संबंधित व्यक्ति की नींद भी नहीं खुल पाती और वह दम तोड़ देता है। इसके दांत इतने बारीक होते हैं कि डसने के दौरान संबंधित व्यक्ति को दर्द का एहसास भी कम होता है। इस किस्म का सांप चूंकि ठंडे खून वाला होता है, इसलिए इंसान के शरीर के गर्मी से आकर्षित होता है। इसी वजह से यह बिस्तर तक पहुंचता है। यह सांप दिन में सुस्त और रात में पूरी तरह सक्रिय रहता है। इस तरह का मामला पिछले साल कैथल में भी सामने आ चुका है। कॉमन करैत के बचाव के लिए दरवाजों के नीचे ज्यादा जगह न रहने दें। घर में चूहे आदि के सुराग हैं तो बंद कर दें। ज्यादा बिल हैं तो मच्छरदानी लगाकर सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed