फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two independent candidates filed nomination from Ladwa and Pehowa.

Kurukshetra News: लाडवा व पिहोवा से दो आजाद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Two independent candidates filed nomination from Ladwa and Pehowa.
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को लाडवा व पिहोवा विधानसभा से एक-एक आजाद उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र भरा, जिसमें लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बड़ौंदी गांव के रामचंद्र ने आजाद उम्मीदवार और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से इस्माईलाबाद के रजत शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। उक्त जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थानेसर व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। नामांकन की प्रक्रिया जिले की सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्र में की जा रही है। इसको लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)के कार्यालय में 12 सितंबर तक सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जमा करवा सकते हैं। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में अधिकतम चार लोगों को लाने की ही अनुमति होगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को नामांकन भरने के लिए ऑफलाइन नामांकन के साथ-साथ ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी प्रदान की है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करना चाहते हैं उन्हें सुविधा eci.gov.in पर अपना अकाउंट बनाकर नामांकन फार्म भरना होगा और सुरक्षा राशि जमा करवाकर रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन जमा करने के लिए समय का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed