फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two including a woman died of corona, 308 newly infected, Kurukshetra

कोरोना से महिला समेत दो की मौत, 308 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two including a woman died of corona, 308 newly infected, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में कोविड की जांच के लिए सैंपल लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना की तीसरी लहर घातक साबित होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 308 नए मरीज मिलने के साथ कोरोना संक्रमण से हुई दो मौत की पुष्टि की है। कुरुक्षेत्र में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 363 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि 15 जनवरी को लायलपुर कॉलोनी वासी कोरोना संक्रमित 49 वर्षीय महिला को उपचार के लिए अस्पताल में जाया जा रहा था। रास्ते उनकी मौत हो गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने गांव अजरावर वासी 55 वर्षीय व्यक्ति की 16 जनवरी को कोरोना से हुई मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 914 सैंपलों की जांच करने पर श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के 47 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ, सीएचसी मथाना के 36 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी धुराला के 21 चिकित्सा अधिकारी, खानपुर कोलियां की 54 वर्षीय एएनएम, 54 वर्षीय लैब टेक्नीशियन और 37 विद्यार्थियों सहित 308 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जिले में अब 1072 एक्टिव केस के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 24 हजार 680 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने रिकवर होने पर 69 मरीजों को डिस्चार्ज किया है। अब तक जिले में 23 हजार 245 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 651544 में से 625510 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1072 तक पहुंच गई है। इनमें से 1003 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 69 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।

जिले के 10 मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से वापस आने वाले कोरोना पॉजिटिव 80 यात्रियों के जीनोम सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। अभी तक मात्र दस सैंपलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हाई रिस्क सहित विभिन्न देशों से अब तक 4798 यात्री कुरुक्षेत्र लौटे हैं। हाई रिस्क से पहुंचे 2736 में से 182 और अन्य देशों से 182 यात्री अभी ट्रेस नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed