फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two days left for the festival to begin, participating countries yet to be decided

Kurukshetra News: महोत्सव का आगाज होने में दो दिन शेष, सहभागी देश तय नहीं

Thu, 13 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two days left for the festival to begin, participating countries yet to be decided

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर दो दिन बाद 15 नवंबर से 21 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज होगा लेकिन अभी तक भी सहभागी देश तय नहीं हो पाए हैं। हालांकि कई देशों के साथ चर्चा चलने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन कोन सहभागी बनेगा, इस पर अधिकारी भी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।
इस बार महोत्सव पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय स्वरूप लेता दिखाई देने लगा है जिसके चलते 15 देशों से 25 स्कॉलर यहां पहुंचेंगे और वहीं 52 देशों में महोत्सव की धूम होगी। दूतावासों के जरिये व भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रयासों से इन देशों में महोत्सव दिखाए जाने की तैयारी है। वहीं पवित्र ब्रह्मसरोवर पर भी करीब 60 विदेशी भाषाओं की गीता की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यही नहीं पहली बार 20 विदेशी ब्राह्मण भी महोत्सव का हिस्सा बनेंगे। इस बार विदेश मंत्रालय भी सीधे तौर पर महोत्सव में भागीदार बना है। इसके बावजूद भी अब तक सहभागी देश न तय होने पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में अब तक ये देश सहभागी रह चुके
मॉरीशस (2018),नेपाल (2019), तंजानिया (2024) में महोत्सव का सहभागी देश रह चुका है। यही नहीं 2024 में ही श्रीलंका भी सहभागी देश की तरह ही महोत्सव का हिस्सा रहा था। ये सभी देश धर्मनगरी में आस्था, श्रद्धा व कला का यह संगम देख गदगद हो उठे थे। यहां तक कि वहां से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भविष्य में भी उनकी भागीदारी करने का आह्वान कर गए थे। श्रीलंका के पर्यटन मंत्री कलाकारों के बीच खूब झूमे थे और उन्हें मंच से ही श्रीलंका आने का न्यौता तक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही बातचीत, जल्द लिया जाएगा निर्णय : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि अभी बातचीत चल रही है और जल्द निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed