फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two day Vaman Dwadashi fair from today, Thakur ji will be seated in the palanquin.

Kurukshetra News: दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला आज से, पालकी में विराजमान होंगे ठाकुर जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two day Vaman Dwadashi fair from today, Thakur ji will be seated in the palanquin.
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर वामन द्वादशी मेले की तैयारी में लगे क्षमिक।
कुरुक्षेत्र। सन्निहित तीर्थ पूजन के साथ सोमवार से सन्निहित सरोवर पर दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात वामन पुराण की कथा का शुभारंभ होगा। मेले को देखने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले की व्यवस्था को बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले के शुभारंभ अवसर पर थानेसर एसडीएम सुरेंद्र पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान रूबल शर्मा होंगे।
विज्ञापन

वामन पुराण की कथा में मुख्य यजमान के रूप में स्थाणेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक महंत रोशन पुरी भाग लेंगे। उत्तर भारत के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शुकदेव व्यासपीठ से वामन पुराण की अमृत वर्षा करेंगे। 26 सितंबर को कथा का समापन दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुख्यातिथि के रूप में तथा जिला परिषद के उप प्रधान धर्मपाल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर वामन भगवान का आशीर्वाद लेंगे। मेले की तैयारी को लेकर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने सभा के सदस्यों की बैठक आयोजित करके मेले के संबंध में ड्यूटियां लगाईं। उन्होंने बताया कि मेले की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। मेला में आयोजित कार्यक्रमों के लिए सदस्यों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को पालकी में विराजमान होंगे ठाकुर जी
वामन द्वादशी के दिन 26 सितंबर मंगलवार को दोपहर दो बजे दु:खभंजन मंदिर से श्री वामन भगवान की शोभायात्रा का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप, महंत बंसीपुरी के सानिध्य में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा करेंगे। शोभायात्रा के विशिष्ट अतिथि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा तथा मुख्य यजमान समाजसेवी ओम प्रकाश पलवल होंगे। शोभायात्रा में ठाकुर जी को पालकी में सजाया जाएगा और पालकी को कंधों पर उठाकर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वामन जी की पालकी का कराया जाएगा नौका विहार
तीन दर्जन से अधिक धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस शोभायात्रा में अनेक मनमोहक झांकियां शामिल होंगी। नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई यह शोभायात्रा सायंकाल को 5.30 बजे सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी जहां भव्य आतिशबाजी के पश्चात सरोवर में वामन जी की पालकी का नौका विहार करवाया जाएगा और तीर्थ आरती के पश्चात मेला संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed