फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two-day Vaman Dwadashi fair begins today

Kurukshetra News: दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Two-day Vaman Dwadashi fair begins today
कुरुक्षेत्र। आज शनिवार से श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड केडीबी की ओर से दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ श्री वामन पुराण कथा के साथ होगा। सन्निहित सरोवर पर आयोजित कथा में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त डीएसपी बृजमोहन शर्मा बतौर मुख्य यजमान शामिल होंगे
विज्ञापन

सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह साढ़े नौ बजे से सन्निहित सरोवर पर व्यास पीठ से सुखदेव आचार्य कथा आरंभ करेंगे। स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ पूजन के पश्चात मेले का आगाज करेंगे। इसी दिन पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के नजदीक खो-खो, रस्साकशी, दौड़, कबड्डी व कुश्ती की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। शाम को छह बजे तीर्थ आरती होगी।
विज्ञापन

बताया कि अगले दिन कथा का समापन दोपहर 12 होगा, जिसमें प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र सुधा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। दोपहर तीन बजे श्री दुख भंजन महादेव मंदिर से श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शोभायात्रा का शुभारंभ ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप तथा महंत बंसीपुरी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह शोभायात्रा दोपहर बाद तीन बजे दुखभंजन मंदिर से चलकर गीता स्कूल मार्केट, आर्य समाज मार्केट, आंबेडकर चौक, पालिका बाजार, कृष्णा गेट, सीकरी चौक, नया बाजार, कच्चा घेर, गुरुद्वारा छठी पातशाही से होती हुई शाम छह बजे सन्निहित सरोवर पर संपन्न होगी। बताया कि शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी। शोभायात्रा का नगर में स्थान-स्थान पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, आतिशबाजी व पुष्प वर्षा शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण होंगे। सन्निहित सरोवर पर साढ़े पांच बजे भजन संध्या होगी। एक घंटे बाद श्री वामन भगवान को सन्निहित सरोवर में नौका विहार कराया जाएगा तथा उसके पश्चात तीर्थ आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed