फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two complaints reached the open court, both related to old bills.

Kurukshetra News: खुले दरबार में पहुंची दो शिकायतें, दोनों पुराने बिलों से संबंधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two complaints reached the open court, both related to old bills.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ ​स्थित बिजली निगम का सर्कल कार्यालय। संवाद - फोटो : अधिवक्ताओं की भूख हड़ताल जारी, 26 अदालतों में 1300 मामले लंबित
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मंगलवार को खुला दरबार लगाया। शिकायत निवारण दरबार का आयोजन सेक्टर-आठ स्थित जिला कार्यालय में हुआ। खुले दरबार में केवल दो शिकायतें पहुंची। दोनों ही पुराने बिलों से संबंधित रही। इनमें शिकायतकर्ताओं कटे हुए कनेक्शन के बिलों से जुड़ी समस्या बताई, जिनके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। नतीजतन, अधिकारी समय पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुलझाने में लगे रहते हैं। अधिकतर शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से मिलने पर तुरंत ही समाधान के लिए प्रक्रिया के अधीन कर दी जाती हैं। जो दिक्कतें लोकल लेवल पर, सब डिवीजन या डिवीजन के स्तर पर सुलझ नहीं पाती, उनके लिए हर सप्ताह मंगलवार को खुला दरबार लगाया जाता है। उपभोक्ताओं को बेझिझक सर्कल कार्यालय में आकर अपनी शिकायत बतानी चाहिए। इसके बाद ही समाधान की कार्यवाही अमल में लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed