फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two buses run from Pipli to Jyotisar for Geeta Jayanti Mahotsav, tourists will be charged half the fare

Kurukshetra News: गीता जयंती महोत्सव के लिए पिपली से ज्योतिसर के लिए चलाई गई दो बसें, पर्यटकों का लगेगा आधा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two buses run from Pipli to Jyotisar for Geeta Jayanti Mahotsav, tourists will be charged half the fare
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की और से पिपली से ज्योतिसर और ज्योतिसर से पिपली के लिए दो बसें चलाई गई है। इन बसों को विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को नए बस स्टैंड से हरी झंडी देकर रवाना किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए दोनों बसें पूरा दिन चलेंगी और इन बसों में यात्रियों को विशेष कूपन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में आने वाले यात्रियों की ओर से इन कूपन को देने से आधा किराया लगेगा। यह दोनों बसें सुबह आठ बजे से चलेंगी, जो कि एक बस पिपली से ज्योतिसर और दूसरी बस ज्योतिसर से पिपली के लिए चलेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पर्यटकों की सुविधा के लिए और भी बसें चलाई जाएंगी। महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों को किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए पर्यटकों के लिए ई-रिक्शा की सुविधा भी पवित्र ब्रह्मसरोवर पर दी गई है। इस मौके पर जीएम रोडवेज सुखदेव सिंह, वर्क मैनेजर समिंद्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed