फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two brothers killed in a road accident, family mourning

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, परिवार में शोक

Wed, 28 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Wed, 28 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

सोमवार देर रात जीटी रोड पर साहा चौक के नजदीक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला के चुुडियाला गांव निवासी 39 वर्षीय गुरजंट सिंह व 25 वर्षीय जसबीर सिंह सोमवार को देर रात पिपली से अपने गांव चुडियाला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह शाहाबाद के नजदीक साहा चौक के फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सहायता से तुरंत उन्हेें सीएचसी शाहाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़
एक साथ दोनों भाइयों की मौत से उनके परिवार ही नहीं गांव में भी मातम का माहौल है। हालात ये हैं कि हादसे की सूचना मिलते ही उनके पिता जोगेंद्र सिंह अस्पताल में पहुंचे और वहां दोनों के शव देखे तो वे बेसुध होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों भाई गेहूं का बीज लेने के लिए आए थे।


उनके पास 10 एकड़ जमीन है। रात अधिक होने पर वे ट्रैक्टर को खड़ा कर बाइक पर ही चले गए और रास्ते में तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों भाई शादीशुदा थे और खेती में मेहनत कर गुजारा कर रहे थे। दोनों भाइयों ने हाल ही में काफी बड़ी कोठी बनाई थी। गुरजंट अपने पीछे पत्नी और 13 वर्ष के बेटे को छोड़ गया है और जसबीर अपने पीछे पत्नी, तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गया है।

घर में लोग ढाढ़स बंधाने आ रहे हैं, लेकिन उनकी भी हालत खराब है। दो भाइयों की एक साथ चिता जलती देख गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed