{"_id":"64c020ee2db36aa2c2078714","slug":"two-brothers-kept-searching-for-mother-in-hospitals-dead-body-found-in-mortuary-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1742-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अस्पतालों में मां को तलाशते रहे दो भाई, मोर्चरी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अस्पतालों में मां को तलाशते रहे दो भाई, मोर्चरी में मिला शव
Wed, 26 Jul 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गांव बहादुरपुरा से बेटी को मिलने आई एक बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।
गांव वासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी 78 वर्षीय मां सोना देवी अपनी बेटी से मिलने सोमवार को शहर के गांधी नगर में आई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने अपनी बहन के पास फोन कर पूछा तो उसने बताया कि वह घर के लिए जा चुकी है। उन्होंने बताया था कि वह बाजार में कुछ सामान लेने जाएगी।
इसके बाद कोई पता नहीं चल रहा। मां की तलाश करते हुए वे शहर में पहुंचे और यहां कई निजी अस्पतालों में भी उनकी तलाश की। बाद में सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मोर्चरी हाउस में उनका शव मिला, जिसे देख वे सहम गए। यहां उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में घायल होने पर अज्ञात के तौर पर उन्हें कोई छोड़कर गया था, लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।