फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two ASIs and a Home Guard suspended over the sexual exploitation of a private bank employee in Kurukshetra.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में निजी बैंक कर्मी के साथ यौन शोषण में दो एएसआई व होमगार्ड निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two ASIs and a Home Guard suspended over the sexual exploitation of a private bank employee in Kurukshetra.
लाडवा। शुक्रवार देर रात सील नहीं किया गया घटनास्थल। संवाद - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा (कुरुक्षेत्र)। हड्डियों के कैंसर से जूझ रहे एक निजी बैंक कर्मचारी के यौन शोषण मामले में पुलिस ने एएसआई संजीव कुमार व राजेंद्र कुमार के साथ होमगार्ड जवान सुमित को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने देर रात बताया कि युवक के साथ मारपीट की गई है, उसके साथ यौन शोषण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को पीड़ित युवक अस्पताल में पुलिस के अधिकारियों के आगे बिलखता रहा। सीसीटीवी व थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने तक सिमटी रही। देर रात थाने पहुंचे एसपी चंद्र मोहन ने करीब एक घंटा तक पूरे मामले की पड़ताल के बाद कार्रवाई की घोषणा की। युवक ने डीएसपी को दिए बयान में बताया कि वह एक निजी बैंक में कार्यरत है। बुधवार रात करीब 10 बजे तहसील रोड नाके पर चेकिंग के दौरान रोका गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के मांगने पर पहचान पत्र और दस्तावेज दिखाए, लेकिन नाके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए डायल 112 की गाड़ी को मौके पर बुलाया और गाड़ी में बैठाकर उन्हें थाने ले गए। हवालात में बंद करने के कुछ देर बाद थाने में मौजूद एएसआई राजिंद्र व एएसआई संजीव और होमगार्ड सुमित कुमार उन्हें हवालात से निकालकर महिला कक्ष संख्या चार में ले गए, जहां आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उनके कपड़े उतरवाए। उसने खुद को कैंसर पीड़ित होने का हवाला देते हुए गुजारिश की कि उसके साथ मारपीट न करें। बाईं टांग का कैंसर के कारण ऑपरेशन हुआ है और पूरा कूल्हा प्रत्योरोपित करवाया हुआ है। जर्मन वाला डलवाया हुआ है। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने कोई दया नहीं दिखाई और जूतों से रगड़ते रहे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ कुकर्म किया व बाद में गुप्तांग में डंडा डाल दिया। सुबह उसे छोड़ दिया गया वह घर पहुंचा और नहाने गया तो रक्तस्राव हो रहा था। वह परिवार को कुछ बताए बिना वह खुद अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने एक एएसआई पर पहले भी रिश्वत मांगने के लगाए आरोप
पीड़ित ने एएसआई राजिंद्र पर आरोप लगाया है कि वह उनसे पहले से ही एक मामले में रंजिश रखे हुए था। उनके एक दोस्त का किसी के साथ लेन-देन का मामला था, जिसके चलते उनका दोस्त घर से निकल गया था। इस मामले में आरोपी एएसआई ने उनका नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। इसी मामले में जब उन्होंने रिश्वत देने से मना किया तो आरोपी एएसआई ने उन्हें सबक सिखाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच: डीएसपी
डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि वह खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज करके आए हैं। पीड़ित की शिकायत ले ली गई है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाने की सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है, साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

-पीड़ित के गुप्तांग से हो रहा था रक्त का बहाव : डॉ. उपेंद्र

पीड़ित का मेडिकल करने वाले चिकित्सक डॉ. उपेंद्र ने बताया कि युवक के पास शाम चार बजे के करीब आपातकालीन विभाग में आया। उसने गुप्तांग में दर्द होने की बात कही। जब उन्होंने जांच की तो पीड़ित के अडंरगारमेंट खून से लथपथ थे गुप्तांग से रक्त का बहाव हो रहा था।

घंटा भर तक थाने के बाहर खड़े रहे पीड़ित के परिजन
पुलिस अधीक्षक देर रात लाडवा थाने पहुंचे तो पीड़ित के परिजन भी पहुंच गए लेकिन किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। वह एक घंटे तक बाहर ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed