फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two arrest in the case of robbery

जेसीबी से दुकानें तोड़कर कब्जा करने व चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
two arrest in the case of robbery
दुकान में तोड़फोड़ करके अवैध कब्जा करने और चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप शर्मा पुत्र ओम प्रकाश वासी उगाला और लखबीर उफ साहनी पुत्र बलबीर सिंह वासी मौजगढ़ अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय इस्तेमाल कार और जेसीबी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि 24 सितंबर को अक्षित चौधरी पुत्र करण सिंह वासी उमरी ने सूचना दी कि बस अड्डा उमरी पर उनकी छह दुकान है, जिनमें वह पानी की मोटर, सरिया व सीमेंट की दुकान करता है। 23-24 सितंबर की रात को रवि कुमार, बिट्टू पुत्र अजमेर, सरजन और उसका भाई पुत्र रोशन, जोगिंद्र उर्फ लंगडा व महेंद्र पुत्र मामराज, कृष्णा पत्नी अजमेर ने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर उनकी दुकानों को जेसीबी से तोड़ कर उसमें रखा सिमेंट, सरिया, पानी की मोटरें, शटरिंग का सामान चोरी कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने प्रदीप शर्मा और लखबीर को शाहाबाद से काबू करके उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल जेसीबी और आल्टो कार को बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed