{"_id":"623ccdc2425d2a5ea965acb2","slug":"two-accused-sent-to-jail-for-robbing-the-petrol-pump-at-gun-point-kurukshetra-news-knl102793590","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करने के दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करने के दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
सीआईए-दो ने दो माह पहले अजरावर स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 15 हजार रुपये व 12 कैन मोबिल ऑयल लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीपा उर्फ टाडियावासी बडबर जिला बरनाला और गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत वासी जलालपुर पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चार कैन मोबिल ऑयल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि 24 जनवरी को गांव ठसका मीरांजी वासी प्रद्युमन ने इस्माईलाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गांव अजरावर स्थित पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड है। उसके साथ गांव सैनी माजरा का अंकित भी तैनात है। 24 जनवरी को सुबह सवा चार बजे एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार लोग डीजल लेने आए थे। उन्होंने गाड़ी का टैंक फुल करने को कहा। 31 लीटर डीजल डालने के बाद टैंक फुल हो गया। इसके बाद उन्होंने 2750 रुपये की रसीद बनाकर उन्हें दे दी। इस दौरान गाड़ी चालक उसे तेल के बदले पैसे देने की बजाय जबरदस्ती गन प्वाइंट पर लेकर कार्यालय में ले गया और उससे नकदी की मांग की। वहीं गाड़ी से निकले दो लोगों ने जबरदस्ती सेल रूम में आकर उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली थी। इसके बाद बदमाश रात भर की तेल बिक्री के करीब 15 हजार रुपये और मोबिल ऑयल की 12 कैन लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की थी। सीआईए-दो ने मामले की जांच करते हुए 22 मार्च को आरोपी गुरदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके कब्जे से चार कैन मोबिल ऑयल बरामद करके आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।