{"_id":"6536dfd4a44c3ed93105b344","slug":"two-accused-of-snatching-at-the-tip-of-a-needle-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-7387-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुआ की नोक पर छीना-झपटी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुआ की नोक पर छीना-झपटी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले बीआर इंटरनेशनल चौक के नजदीक गर्दन पर सुआ लगाकर छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बबलू उर्फ दबला व सुखदेव उर्फ गोलू निवासी गांधी नगर के कब्जे से छीनी गई चेन व दो हजार रुपये बरामद किए।
थाना कृष्णा गेट में 21 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में चंद्रवीर निवासी बराही जिला समस्तीपुर बिहार ने बताया था कि वह अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में किराए पर रहता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह ब्रह्मसरोवर से अनाज मंडी की तरफ जा रहा था। बीआर इंटरनेशनल चौक के पास पहुंचा तो उसी समय दो युवक उसके पास आए, जिनमें से एक युवक ने उसकी गर्दन पर सुआ लगा दिया था। तभी दूसरे ने उसकी जेब से उसका पर्स छीन लिया। आरोपी ने उसके हाथ से चांदी की चेन और घड़ी भी छीन ली और दोनों फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो को सौंपी गई थी। संवाद
सीआईए-दो ने मामले की जांच करते हुए आरोपी बबलू व सुखदेव को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से छीनी गई नकदी में दो हजार रुपये, पर्स, चांदी की चेन व वारदात में इस्तेमाल सुआ बरामद कर आरोपियों को कारागार भेज दिया।