फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of possessing illegal weapons arrested in separate cases

Kurukshetra News: अलग अलग मामलों में अवैध हथियार रखने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused of possessing illegal weapons arrested in separate cases
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गौतम उर्फ करनल निवासी धूमसी जिला करनाल को काबू करके उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने अंकित कुमार उर्फ़ झंडा निवासी मिर्जापुर को काबू करके उसके कब्जा से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को एंटी नारकोटिक सैल की टीम अपराधियों की तलाश में एन एच-44 पर पिपली पुल के नीचे मौजूद थी। सूचना मिली कि गौतम उर्फ करनल देवीलाल पार्क की तरफ से पैदल ही हाईवे से होता हुआ पिपली आ रहा है,उसके पास अवैध हथियार है। पुलिस ने तभी उसे गिरफ्त में ले लिया और तलाशी ली तो उक्त असलहा बरामद हुआ। वहीं दूसरे मामले में 27 अप्रैल को टीम थर्ड गेट के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि अंकित कुमार उर्फ़ झंडा वासी मिर्जापुर का रहने वाला है, जिसके पास देसी कट्टा है और इस समय बस अड्डा मिर्जापुर पर किसी के इंतजार में खड़ा है। आरोपी को उसी समय काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed