फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of motorcycle theft arrested, 14 stolen motorcycles recovered

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा 14 मोटरसाइकिलें बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused of motorcycle theft arrested, 14 stolen motorcycles recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एंटी व्हीकल थेफ़्ट टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप मे सुरजन उर्फ़ सिंगा व साजन वासी अजराना खुर्द को गिरफ्तार कर चोरीशुदा 14 मोटरसाइकिल बरामद की है।



पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि दो मई को थाना केयूके में दी अपनी शिकायत में रवि वासी सिंगपुरा सिढाना पानीपत ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर एलएनजेपी अस्पताल आया था। उसनी अपनी मोटरसाइकिल को पार्किंग में खडा किया था। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो उसको उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच मुख्य सिपाही कर्मबीर को दी गई। बाद में मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ़्ट को दी गई।
विज्ञापन




25 जून को टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान उनसे चोरीशुदा 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन






करीब डेढ़ साल में 14 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को दिया अंजाम
एंटी व्हीकल थेफ़्ट प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरजन उर्फ़ सिंगा ने डेढ़ साल में 14 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सुलझाई गई 14 वारदात में से छह वारदात में उसके साथ आरोपी साजन शामिल रहा तथा बाकी सभी मोटरसाइकिल अकेले सुरजन उर्फ़ सिंगा ने चुराई थी। आरोपी सुरजन उर्फ़ सिंगा सभी वारदात में शामिल रहा था।





यहां से की थी मोटरसाइकिल चोरी
निरीक्षक जगदीश टामक ने बताया कि आरोपियों से बरामद की गई सभी मोटरसाइकिल जिला कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थाना एरिया से चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि पांच मोटरसाइकिलें थाना केयूके एरिया से, चार मोटरसाइकिलें थाना शहर थानेसर एरिया से, दो मोटरसाइकिलें थाना शाहाबाद एरिया से, दो मोटरसाइकिलें थाना शहर पिहोवा एरिया तथा एक मोटरसाइकिल थाना कृष्णा गेट एरिया से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed