फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two accused of assault arrested

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
two accused of assault arrested
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में 09 जुलाई को कुलविंद्र कौर वासी मंगोली जाटान ने कहा कि सुबह 4 बजे उसका पति निजी काम से यमुनानगर गया था। इस दौरान वह घर पर अकेली ही थी। शिकायतकर्ता अनुसार कुछ रोज पहले उसका जेठ सुखदेव सिंह के परिवार के साथ मकान के गेट को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसका समझौता भी हो गया था। इसी रंजिश के कारण उसका जेठ सुखदेव सिंह, जेठानी व बेटा रजत ने उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज किया था। जब उसने विरोध किया तो उसकी जेठानी ने उसे पकड़ लिया और रजत ने उसके कान और सिर पर डंडे मारकर जख्मी कर दिया था। झगड़े में उसके कान की बाली और कोका गुम हो गया था। लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी रजत और सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed