फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused named for cheating

धोखाधड़ी करने व जाति बोधक शब्द कहने के आरोप में दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused named for cheating
धोखाधड़ी करने, जाति बोधक शब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राजेश कुमार वासी मलिकपुर ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने बहादुर उर्फ बिट्टू व सोनू वासी नैसी के साथ ठेके पर जमीन ली थी। करीब चार माह पहले बिट्टू ने उसे मिलकर सब्जी लगाने की बात कही थी। उसने सब्जी की देखभाल करने के एवज में मुनाफा बराबर हिस्से में बांटने का आश्वासन दिया था। वह दिन-रात खेत में अकेले काम करता रहा, मगर बिट्टू खेत में नहीं आता था।
कुछ दिन बाद उसने कहा कि उसके पास दुकान का काम ज्यादा है, इसलिए उसके छोटे भाई सोनू के साथ मिलकर काम करे। कुछ दिन बाद उन्होंने खेत में सब्जी लगाई और कुछ ही दिनों में उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये की सब्जी बेची, जिसमें एक एकड़ में टिंडा और करीब छह कनाल में भिंडी की सब्जी थी। इसके अलावा उन्होंने प्याज, उड़द, मूंग, सरसों भी लगाई थी। उसने उसमें भी काम किया था।
विज्ञापन

खेत से जितनी भी सब्जी बेची गई आरोपियों ने उसे एक भी पैसा नहीं दिया। करीब 3 लाख की सब्जी अभी खेत में बाकी थी। आरोपी उसे कभी चौथा हिस्सा तो कभी तीसरा हिस्सा देने की बात करने लगे। उसने बराबर का हिस्सा देने की बात कि तो सोनू ने जातिसूचक शब्द बोले। कुछ दिन बाद आरोपियों से पैसे देने की बात कही थी। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने लेबर कोर्ट कुरुक्षेत्र में केस भी डाला हुआ है। इस बीच दोनो आरोपी उसे जान से मारने धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed