फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused including a young man who came to sell opium arrested

Kurukshetra News: अफीम बेचने आए युवक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused including a young man who came to sell opium arrested
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने अफीम बेचने वाले युवक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक कुमार निवासी बदायूं यूपी आधा किलो अफीम लेकर कुरुक्षेत्र बेचने आया था। टीम ने आरोपी अशोक कुमार की निशानदेही पर अफीम मंगाने के आरोपी राम सिंह निवासी डेरा मल्का सलपानी को दबोच लिया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम धुराला गांव के बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अशोक कुमार अफीम बेचता है। वह यूपी से सस्ते मूल्य में अफीम खरीदकर राम सिंह को महंगे रेट पर बेच देता है। आज भी अशोक कुमार अफीम लेकर राम सिंह के गांव सलपानी जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने धुराला बस अड्डे के पास निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को धुराला से सलपानी की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हई। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



दोनों आरोपी रिमांड पर लिए
प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी अशोक की निशानदेही पर नशीला पदार्थ मंगाने के आरोपी राम सिंह को भी दबोच लिया। अदालत के आदेश से आरोपी अशोक कुमार को तीन दिन तथा राम सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, साथ ही पुलिस दोनों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed