{"_id":"662ed4d8230ac05c3a05cc64","slug":"two-accused-arrested-four-stolen-bikes-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-117402-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो आरोपी काबू, चोरी की चार बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो आरोपी काबू, चोरी की चार बाइकें बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी व्हीकल थेफ़्ट की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में विजय कुमार वासी बहरोली थाना मीरगंज जिला बरेली यूपी हाल निवासी मच्छीमार मोहल्ला मोहन नगर व आकाश निवासी शास्त्री नगर थानेसर को गिरफ्तार करके चार चोरीशुदा बाइकें बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को थाना कृष्णा गेट में दी शिकायत में सुधीर कुमार निवासी गणेश काॅलोनी खेडी ब्राहमण ने बताया था कि उसका ऑफिस नागपाल नर्सिंग होम रोड पर है। सुबह करीब 11 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को अपने ऑफिस के पास खड़ी की थी तथा गलती से चाबी बाइक में ही रह गई थी। करीब 20 मिनट बाद जब वह बाहर आया तो उसको उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। शिकायत पर कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी के हैड कांस्टेबल कृष्णा कुमार को दी गई। बाद में मामलों की जांच एंटी व्हीकल थेफ़्ट को दी गई। 27 अप्रैल को टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिलें व एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलें थाना कृष्णा गेट एरिया, एक मोटरसाइकिल थाना सदर थानेसर एरिया व एक स्कूटी थाना शहर थानेसर एरिया कोर्ट परिसर से चोरी की थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।