फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for stealing wire from tubewell

ट्यूबवेल से तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing wire from tubewell
बाबैन क्षेत्र के कई ट्यूबवेल से तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से साढ़े नौ किलो तांबे की तार भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ मक्खन वासी मंडोखरा व सुनील अहमद उर्फ भूंडू वासी इंद्रा विकास कॉलोनी बाबैन को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 13 नवंबर को अरविंद्र सिंह वासी फालसंडा रांगडान ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका व सुलेख चंद का ट्यूबवेल घिसरपड़ी में उनके खेत में लगा हुआ है। 12 नवंबर की रात को चोरों ने उनके ट्यूबवेल की केबल, स्टार्टर व बिजली के ग्रिप चोरी चोरी कर ली थी। एक अन्य मामले में भी निर्मल सिंह वासी ईशरहेड़ी ने थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 12-13 नवंबर को रात के समय उसके खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी कर ली व उसका स्टार्टर भी जला दिया था। इसी तरह रघुवीर सिंह, संदीप, जसपाल, रणधीर, दलविंद्र, रिंकू, धर्मपाल, कमल, माम चंद, दीवान चंद, मांगी राम, फकीर चंद, सुरेश कुमार, गुरनाम सहित क्षेत्र के अन्य किसानों के ट्यूबवेल से तार चोरी की गई थी। लगातार हो रही चोरी की वारदात से किसान बेहद परेशान थे। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह व सुनील अहमद को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर साढ़े नौ किलो तांबे की तार बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed