फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for embezzling Rs 64 lakh through digital arrest, sent to jail

Kurukshetra News: डिजिटल अरेस्ट कर 64 लाख हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for embezzling Rs 64 lakh through digital arrest, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कस्टम अधिकारी बन रिटायर्ड बैंक कर्मी के साथ 64 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी को अंजाम देने के आरोप में जिला सिरसा के रानियां गेट के रहने वाले अमन गुजर व साहिल गुजर को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

एक आरोपी ने रिटायर्ड बैंक कर्मी को फोन कर बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी बोल रहा है और उसे उसके नाम से मलेशिया से आया एक पार्सल मिला है, जिसमें ड्रग्स हैं। इसके लिए तुम्हें जेल हो सकती है इससे बचने उन्होंने उसके व उसके परिजनों के खाते की जानकारी मांगी। डरे हुए विद्या सागर ने सारी जानकारी उक्त आरोपियों को दे दी। कुछ देर बाद दूसरे आरोपी ने फोन करके उसकी बात अनिल यादव से करवाई जिसने अपने आपको सीबीआई का चीफ बताया। उसने भी उसके बैंक खातों की जानकारी ली और कहा कि आपके ऊपर दो ड्रग्स केस हैं। इनसे निकालने के लिए आपको अपनी सारी बैंक एफडी तुड़वाकर आरबीआई में वैध कराना होगा। विद्या सागर ने अपनी और पत्नी के नाम खातों में जमा राशि व एफडी की कुल 64 लाख 65 हजार 500 रुपये उनको ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसके पास और रुपये देने के लिए फोन आए आए, जिसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर थाना साइबर में मामला दर्ज करके जांच की टीम ने इस मामले में एक आरोपी लुधियाना के रहने वाले चंचल कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed