फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for attacking brother-in-law

Kurukshetra News: जीजा पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking brother-in-law
कुरुक्षेत्र। सवा महीने पहले अपने जीजा पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया। आरोपी कपिल व शांतनु निवासी सेक्टर-पांच को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में पांच अप्रैल को जतिन गोयल निवासी महादेव मोहल्ला ने बताया था कि वह अपने पिता के साथ दुकान पर काम करता है। चार अप्रैल को वह रात करीब साढ़े 10 बजे पिपली में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था। यहां उसके साले अभिषेक, शांतनु और कपिल अचानक पहुंच गए और उस पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी जबरदस्ती उसे अपनी गाड़ी में सेक्टर-पांच में एक मकान पर ले गए थे। आरोपियों ने उससे दुकान के करीब 50 हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन भी लिया था। वहां उसके साथ उसके ससुर दीप, मेघा और शशि ने भी मारपीट की थी। बयान पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने कपिल व शांतनु को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन


सटोरिया काबू, 2200 रुपये बरामद
कुरुक्षेत्र। सट्टा खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार निवासी उमरी के कब्जे से सट्टे की राशि के 2200 रुपये बरामद हुए। सीआईए-एक की टीम ने गुप्त सूचना पर राजकुमार को गांव उमरी से सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से 2200 रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मैक सप्लायर गिरफ्तार
बाबैन। सवा महीने पहले 5.85 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया। सप्लायर संदीप कुमार उर्फ डॉक्टर निवासी छपरा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को उनकी टीम थाना बाबैन में दर्ज नशीला पदार्थ मामले के वांछित आरोपी अशोक कुमार की तलाश गश्त पर थी। सूचना पर टीम ने अशोक निवासी छपरा को गुढ़ा बस अड्डा के पास से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके कारागार भेजा गया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह हेरोइन संदीप कुमार से खरीदी थी। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने संदीप को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed