फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck overturned at national highway

नेशनल हाईवे पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, सहायक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned at national highway
नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह छह बजे सेबों से भरा ट्रक खालसा स्कूल के सामने पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार सहायक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुन्ना निवासी दरियापुर थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। उसका एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। वहीं हादसे में घायल हुए ट्रक चालक विपिन कुमार को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक विपिन ने पुलिस को बताया कि वह मनाली (हिमाचल) से ट्रक में सेब लाद कर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान शाहाबाद के पास अज्ञात वाहन ने उनके ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक असंतुलित हो गया और जीटी रोड पर करीब सौ फीट तक ग्रिलों को तोड़ता हुआ लिंक रोड पर पलट गया। चालक ने बताया कि इस हादसे में उसका मामा मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। वह किसी तरह से ट्रक से बाहर निकला और राहगीरों की मदद से घायल सहायक को सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मुख्य जीटी रोड पर हादसा होने के कारण यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया, जिसे अनाज मंडी की तरफ से डायवर्ट किया गया। पुलिस ने ट्रक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed