फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck hits car, three injured including father-son

Kurukshetra News: ट्रक ने कार को मारी, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Truck hits car, three injured including father-son
बाबैन। शाहबाद-बाबैन मार्ग पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह निवासी जैतपुर बदरपुर नई दिल्ली ने बताया कि वह और उसका बेटा विकास सिंह व रिश्तेदार बलविंद्र सिंह बाबैन में आए हुए थे। यहां से 21 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर बाबैन से अपने दूसरे रिश्तेदार को शाहाबाद छोड़ने के लिए गए थे। कार में सवार होकर जब देर शाम वे शाहबाद वापस बाबैन आ रहे थे तो रात में करीब 10 बजे सुनारियां चौक पर ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। इससे वे कार में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। राहगीरों ने उन्हें कार से निकाला, जिसके बाद उन्होंने उपचार लिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed