फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck drivers protest against hit and run law, prices of vegetables start increasing

Kurukshetra News: हिट एंड रन के कानून के विरोध में उतरे ट्रक चालक, सब्जियों के दामों में होने लगी बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers protest against hit and run law, prices of vegetables start increasing
कुरुक्षेत्र। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पिपली में खड़े ट्रक। संवाद
कुरुक्षेत्र। हिट एंड रन के नए कानून का विरोध जिलेभर में व्यापक होने लगा है। मंगलवार को ट्रक ऑपरेटर से लेकर अन्य यूनियनें भी चालकों के समर्थन में आ गईं और जिले के करीब 700 में से अधिकतर ट्रकों के पहिये थमे रहे। इससे रोजाना के जीवन पर असर पड़ने लगा है। ट्रक न चलने से जहां सबसे अधिक असर महाराष्ट्र के नासिक से आने वाले प्याज पर पड़ा है तो वहीं कुरुक्षेत्र के पिपली व शाहाबाद मंडियों से हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व राजस्थान सहित अन्य राज्यों में होने वाली आलू की सप्लाई भी बाधित हुई है। प्याज के भाव दो दिन में ही 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। तेल के डंपरों के भी पहिये थमे हैं, जिसके चलते माना जा रहा है कि अगले दो दिन ये हालात रहे तो पंपों पर पेट्रोल व डीजल की समस्या गहरा सकती है।
विज्ञापन


उधर हिट एंड रन कानून को लेकर बुधवार को रोडवेज और निजी बसों के कर्मचारी भी सड़कों पर उतरेंगे, जिसके चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी नए बस अड्डे पर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन करेंगे। ट्रक यूनियन के प्रधान गुरजंट सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रकों की हड़ताल जारी है, सरकार की ओर से जारी किया गया कानून ट्रक चालकों के हित में नहीं है, इसलिए जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेगी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन



पिपली व शाहाबाद से होते हैं 50 ट्रक आलू सप्लाई
पिपली व शाहाबाद की मंडियां आलू के कारोबार को लेकर जानी जाती है। यहां से हर रोज करीब 50 ट्रक आलू लेकर राजस्थान व उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लिए निकलते हैं। हड़ताल के चलते यह अधिकतर ट्रक खड़े हो गए हैं। ऐसे में अब व्यापारी किसानों को भी हड़ताल खुलने तक आलू की आवक रोक लेने की अपील करने लगे हैं। वहीं इससे किसानों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर रोज तीन से चार लाख का नुकसान : गुरजंट
ट्रक ऑपरेटर गुरजंट सिंह का कहना है कि जिलेभर में करीब 700 ट्रक है, जो रोजाना ही किसी न किसी माल की सप्लाई में लगे होते हैं। जानकारी में आया है कि अधिकतर ट्रक खड़े हो गए हैं। एक ट्रक खड़ा होने से तीन से पांच हजार रुपये का नुकसान ऑपरेटर को होता है और ऐसे में जिले में एक ही दिन में तीन से चार लाख का नुकसान हो सकता है।



आज मंडी में बेहद कम पहुंचा प्याज : रघुनाथ
सब्जी मंडी में प्याज की दुकान चलाने वाले रघुनाथ का कहना था कि ट्रकों की हड़ताल के चलते सब्जी मंडी में प्याज की सप्लाई बेहद कम हुई। अधिकतर प्याज नासिक से ही आता है और हड़ताल के चलते पिछले दो दिन में 10 रुपये तक रेट बढ़ चुका है। वहीं एक फल विक्रेता के मुताबिक अमरूद की आपूर्ति भी नहीं हुई। अमरूद अलवर से आता है। कुछ दिन हड़ताल जारी रही तो मंडी तक सब्जियों का पहुंचना बंद हो जाएगा और आमजन को भारी नुकसान होगा।




कानून कर्मचारियों के हित में नहीं : नरेश सरवारा
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक के प्रधान नरेश सरवारा ने कहा कि केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून का यूनियन पूरी तरह से विरोध करती है। यह कानून रोडवेज कर्मचारियों के हित में नहीं है, इससे सभी चालकों को नुकसान उठाना पड़ेगा। इस कानून के तहत 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया है, जो कि रोडवेज कर्मचारियों के हित में नहीं है, इसलिए बुधवार को यूनियन इसका विरोध करेगी।




ट्रकों की हड़ताल से होगा नुकसान : राकेश अरोड़ा
सब्जी व्यापारी राकेश अरोड़ा का कहना है कि हड़ताल के चलते प्याज और अमरूद के ट्रक मंडी में नहीं आए। हड़ताल के चलते प्याज के दामों में बढ़ोतरी हुई। जबकि शहर के आस-पास की सब्जियां मंडी में पहुंची है। हड़ताल का असर मंडी पर पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब से आने वाली सभी सब्जियां ट्रकों की हड़ताल के चलते नहीं आ पाएंगी।

कुरुक्षेत्र। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पिपली में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पिपली में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पिपली में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पिपली में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पिपली में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पिपली में खड़े ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed